NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन कर परीक्षा रद्द करने, निष्पक्ष जांच और दोबारा सुरक्षित परीक्षा कराने की मांग उठाई है। इंदौर, कोटा और दिल्ली समेत कई जगहों पर छात्र संगठनों ने NTA और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
CBI जांच में अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ आरोपियों पर लाखों रुपये लेकर पेपर उपलब्ध कराने के आरोप लगे हैं। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भरोसा टूट रहा है। सोशल मीडिया पर भी #ReNEET और #JusticeForStudents जैसे अभियान तेज हो गए है |
“CBI जांच के बीच सड़क पर उतरे छात्र”
