आप सभी रोजगार सहायक नहीं, आप निर्माण और गांव की उन्नति के सहायक हैं। गांव को आत्मनिर्भर बनाने और गांव के अंदर उन्नति लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण इकाई में आपका भी योगदान है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो डिजिटल भारत का सपना देखा गया है उसके मेन ड्राइवर भी आप ही हो, आपके माध्यम से डिजिटल भारत हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि यदि किसी ग्राम रोजगार सहायक पर किसी कारणवश आपराधिक प्रकरण दर्ज हो जाता है और बाद में वह निर्दोष सिद्ध होता है, तो उसे पुनः सेवा में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, हमारे दो रोजगार सहायक मित्र (गुरुजी मीणा एवं लखन कमोडिया) इस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान हुई घटना में असमय हमें छोड़कर चले गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों दिवंगतों के परिजनों को ₹10-10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, घायलों के निःशुल्क उपचार की घोषणा करते हुए सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार एवं गंभीर घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की।
