राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका ऐलान किया और कहा कि वे आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि वे काफी समय से पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहे थे|
उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्यों और मूल्यों के लिए इस पार्टी को बनाया गया था, उस रास्ते से यह पार्टी भटक गई है. सीधा कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह गलत पार्टी में सही आदमी थे.’ राघव चड्ढा अपने साथ 7 सांसदों को लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इस राजनीतिक बदलाव को एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. ऐसे में लोग राघव चड्ढा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. आइए अब हम ये जानते हैं कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पास कितनी संपत्ति है |
