भोपाल में हज पर जाने वाले यात्रियों को रुबात सुविधा नहीं मिलने पर जमीयत उलेमा हिंद के जिला जनरल सेक्रेटरी साजिद अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। हाजियों को मुबारकबाद देने पहुंचे साजिद अहमद ने इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि भोपाल जिले के हाजियों को रुबात की सुविधा दी जाए, जो उनका अधिकार है।
उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल होने के बावजूद यहां से हाजियों के लिए एक भी सीधी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं होना बेहद अफसोसजनक है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आने वाले वर्षों में भोपाल से हज यात्रियों के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरू की जाए।
जमीयत उलेमा हिंद, जिला भोपाल की ओर से साजिद अहमद ने बीजेपी सरकार से हाजियों की सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
NEWS BY : AAZAM LALA
