NEET परीक्षा के दौरान दिल्ली सरकार की एक विशेष पहल से 45 हजार से अधिक परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली। भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी के सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए गए, जहां अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के लिए बैठने, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
दिल्ली सरकार के अनुसार, विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबे समय तक इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नागरिक सुविधाओं और मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी सोच के तहत छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए यह जनहितकारी पहल की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

