न्यूज बाय : अमन नीलकंठ
यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों विमान बेहद कम दूरी पर करतब दिखा रहे थे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक विमान दूसरे के ब्लाइंड स्पॉट में चला गया, जिसके कारण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कुछ सेकंड के लिए दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू मेंबर्स ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बाहर निकल आए। विशेषज्ञ इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं, क्योंकि ऐसे हादसों में जान बचना बेहद मुश्किल होता है।
इस घटना ने एयर शो की सुरक्षा व्यवस्था और हाई-रिस्क एरोबैटिक प्रदर्शन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर एयर शो में पायलट बेहद नजदीक से उड़ान भरते हैं, जहां एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल अमेरिकी नौसेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
