‘यह आपदाओं का दशक है…’ Narendra Modi ने नीदरलैंड्स में दुनिया को दी बड़ी चेतावनी
न्यूज़ बाय : रज़ा लाला ख़ान
पाकिस्तान नौसेना ने अरब सागर में तकनीकी खराबी के कारण फंसे एक भारतीय मालवाहक जहाज ‘एमवी गौतम’ (MV Gautam) की मानवीय मदद की है। मई 2026 की शुरुआत में ओमान से भारत आ रहा यह कमर्शियल जहाज बीच समंदर में अपना जनरेटर खराब होने के कारण पूरी तरह से बिजली विहीन होकर बह रहा था।
समंदर में आपातकालीन स्थिति में जहाज की खराबी के चलते भारतीय मर्चेंट वेसल ‘एमवी गौतम’ ओमान से गुजरात के अलंग की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसका मुख्य जनरेटर फेल हो गया, जिससे जहाज की लाइट और संपर्क व्यवस्था ठप हो गई।
क्रू मेंबर्स और इस जहाज पर 6 भारतीय नागरिक और 1 इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे।
जब जहाज बिना किसी इंजन पावर के बहने लगा, तो चालक दल ने मुंबई स्थित मैरिटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) को एसओएस (SOS) संदेश भेजा।
पाकिस्तान नौसेना की त्वरित कार्रवाई :
पाकिस्तानी सीमा में मौजूदगी: चूंकि यह घटना पाकिस्तान के खोज और बचाव क्षेत्र (Search and Rescue Region) के दायरे में हुई थी, इसलिए मुंबई सेंटर ने तुरंत पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क साधा।
राहत सामग्री और तकनीकी टीम: पाकिस्तानी नौसेना ने अपने युद्धपोत ‘पीएनएस कश्मीर’ (PNS Kashmir) और मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के जवानों को तुरंत मौके पर भेजा।
पाकिस्तानी तकनीकी कर्मियों ने भारतीय जहाज पर चढ़कर खराबी को ठीक करने की कोशिश की। इसके साथ ही वहां फंसे भारतीय नाविकों को भोजन, पीने का पानी और जरूरी दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का समन्वय :
बाद में यह जहाज बहते हुए भारतीय खोज और बचाव क्षेत्र की तरफ आ गया। सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक जहाज ‘राज रत्न’ को भी स्थिति की निगरानी और सुरक्षा के लिए तैनात किया गया।
समुद्र में इस कूटनीतिक और सैन्य तनाव से परे जाकर की गई मानवीय मदद की रक्षा विशेषज्ञों ने काफी सराहना की है। इससे पहले भारतीय नौसेना ने भी कई मौकों पर सोमालियाई समुद्री लुटेरों से पाकिस्तानी नागरिकों की जान बचाई है।
