जा़हिद खान की रिपोर्ट
भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार केविरूद्ध कठोर कार्यावही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए मारपीट कर अडीबाजी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार मे सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 28.05.26 को फरियादी इरफान पिता अहमद पहलवान उम्र 40 साल निवासी म.न. 56 गली नं. 01 काजीकैंप थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मै दिनांक 28.05.26 को काजी कैंप मे गली नं. 01 पर साहिल उर्फ तौसिफ तथा उसका भाई समीर मिले और गंदी गंदी गालिया देकर बोले कि शराब पीने के लिये 1000 रुपये दे नही तो तुझे निपटा देगे मैने पेसे देने से मना किया तो समीर ने मुझे पकड लिया और तोसिफ ने मुझे किसी चीज से मार दिया जो मेरे वांये हाथ के अंगुठे मे चोट होकर खून निकलने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 247/26 धारा 296(a),119(1),115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
