भोपाल के बरखेड़ी पुल पुख्ता चौराहे पर मस्जिद बादशाह बाहु के सामने देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां लगभग 8–10 अज्ञात युवकों ने एक अकेले युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जब आसपास मौजूद लोगों ने घटना का विरोध किया और आक्रोश जताया, तो आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए तथा अन्य वाहनों की सहायता से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तथा आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है |
