नई दिल्ली। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने देश के कई शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है और इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
“शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए” बना अभियान का नारा
पार्टी ने अपने अभियान के लिए “शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए” नारा जारी किया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता शिक्षा नीति, शैक्षणिक सुविधाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाने की बात कह रहे हैं।
पार्टी नेताओं का दावा है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है। वहीं, इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी अभियान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी का देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने कई शहरों में प्रदर्शन का ऐलान किया। अभियान का नारा – “शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए”।
