भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे का विवाह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। परिवार ने इस समारोह को निजी और सीमित रखने का निर्णय लिया है। इसी कारण न तो पारंपरिक निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं और न ही बड़े स्तर पर लोगों को आमंत्रित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह में केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा अतिथि ही शामिल होंगे। समारोह को अनावश्यक तामझाम से दूर रखते हुए सादगी और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से भी औपचारिक निमंत्रण की अपेक्षा न रखने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि पारिवारिक आयोजन को सादगी और मर्यादा के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा हो रही है। कई लोग इसे सादगीपूर्ण परंपरा और अनावश्यक खर्च से बचने की सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।
