उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही कोचिंग में मौजूद छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई और कई छात्रों को जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों और खिड़कियों से छलांग लगानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद छात्र किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
इस घटना में 7 से 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में 15 छात्रों की मौत की सूचना भी सामने आई है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
