भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरी है।
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है, जबकि केएल राहुल इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
अफगानिस्तान की टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरी है, जबकि भारत की नजर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है।
