भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया।

ऑकलैंड में रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति और आक्रामक खेल के दम पर टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए देश को एक और बड़ा खिताब दिलाया।
