News by : Aazam lala
मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal में जुमा की नमाज़ के दौरान संवेदनशील इलाकों में जिस तरह Bhopal Police ने मुस्तैदी दिखाई, वह कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है।
तेज़ धूप, झुलसाती गर्मी और संवेदनशील माहौल के बीच जब आम लोग कुछ मिनट बाहर रुकने से भी बचते हैं 45 डिग्री का तापमान जिसमें दो पल खड़ा होना बर्दास्त के बाहर हो , उस समय पुलिस के जवान घंटों तक सड़कों पर डटे रहे। Royal Market, Iqbal Maidan और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। बैरिकेडिंग, ट्रैफिक नियंत्रण, निगरानी और भीड़ प्रबंधन—हर जिम्मेदारी पूरी सतर्कता के साथ निभाई गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी केवल आदेश देने तक खुद को सीमित नहीं रखा। एडिशनल डीसीपी Shalini Dixit और एसीपी Anil Bajpai सहित कई अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और हालात की निगरानी करते रहे।
कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल वर्दी पहन लेने का काम नहीं है। इसके लिए धैर्य, संयम, समझदारी और अनुभव की आवश्यकता होती है। भोपाल पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया कि शहर की शांति केवल प्रशासनिक आदेशों से नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर जिम्मेदारी निभाने से कायम रहती है।
भोपाल के मुसलमानों ने भी अमन भाई चारे का साथ देते हुए से शहर काजी की बातों को सर आंखों पर रखा
नमाज बाद कोई मुसलमान भीड़ का हिस्सा नहीं बना |

जुमा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसके पीछे पुलिस प्रशासन की सतर्कता, मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जब शहर का माहौल संवेदनशील हो, तब यही वर्दी सबसे मजबूत ढाल बनकर सामने आती है—ताकि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, अमन बना रहे और Bhopal चैन की सांस ले सके।
