यूपी के आगरा से स्मार्ट मीटर के खिलाफ बड़े विरोध की तस्वीर सामने आई है। लोगों का गुस्सा इस कदर है कि वे बुलेट ट्रेन की गति से स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक रहे हैं। प्रदर्शन उग्र हो गया और कई इलाकों में लोगों ने बिजली विभाग की टीम का विरोध किया।
लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गया। पहले जो बिल 800 रुपये आता था वह अब 3000 से 4000 रुपये आ रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि मीटर तेज चल रहा है और रीडिंग गलत आ रही है।
आगरा के अलावा लखनऊ कानपुर वाराणसी गोरखपुर में भी विरोध हो रहा है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। सपा और कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर जनता पर बोझ है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।
BJP के लिए यह मामला चुनौती बन गया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले स्मार्ट मीटर का विरोध पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। सरकार कह रही है कि मीटर में कोई खराबी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। लेकिन जमीन पर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो यह मुद्दा BJP को यूपी में ले डूब सकता है।
न्यूज बाय
Sabiha khan
