गोरखपुर के रेजिडेंसी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मरीज सिर पर चोट लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सिर की जगह पेट का ऑपरेशन कर दिया और करीब 15 से 20 टांके लगा दिए।
होश आने पर मरीज को पता चला कि उसके पेट पर बड़ा चीरा लगा है जबकि उसे तकलीफ सिर में थी। इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना सही जांच के ही ऑपरेशन कर दिया गया।
मामला सामने आने के बाद CMO गोरखपुर ने जांच टीम गठित की है और हॉस्पिटल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल डॉक्टरों का कोई बयान नहीं आया है। मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और परिवार ने थाने में शिकायत दी है।
यूपी में मेडिकल लापरवाही के ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अगर जांच में डॉक्टर दोषी मिलते हैं तो लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
न्यूज बाय
Sabiha khan
