News by Azam lala
वार्ड 41 की जानिब से हामिद खान ने तमाम भोपाल वासियों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने अहल-ए-वॉर्ड से गुज़ारिश की कि ईद की खुशियों के साथ-साथ सफ़ाई और पाकीज़गी का भी ख़ास ख़याल रखा जाए।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी का वेस्ट इधर-उधर फेंकने के बजाय तयशुदा डस्टबिन और कंटेनरों में ही डाला जाए, ताकि मोहल्ले का माहौल साफ़-सुथरा और ख़ुशनुमा बना रहे।
हामिद खान ने बताया कि वार्ड के पार्षद Rehan Siddiqui की जानिब से पूरे वार्ड में कुर्बानी के वेस्ट के लिए कंटेनरों और पानी का बेहतर इंतज़ाम किया गया है, ताकि किसी भी शहरी को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
उन्होंने आगे कहा कि अगर वार्ड में किसी भी तरह की परेशानी पेश आए तो फ़ौरन पार्षद Rehan Siddiqui या नगर निगम को इत्तिला दें, ताकि मसले का जल्द हल निकाला जा सके।
“आईए, मोहब्बत, भाईचारे और आपसी एहतराम के साथ ईद की खुशियां मनाएं और अपने शहर को साफ़-सुथरा रखने में अपना किरदार अदा करें।”
