News by Azam lala✍️
लेकिन पर्दा उठा तो कहानी इश्क़ की नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और वसूली के गंदे खेल की निकली।
जनाब ने पहले रिश्तों की मिठास घोली, भरोसे की बुनियाद रखी और फिर अचानक असल चेहरा सामने आ गया।
निकाह का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता से तीन लाख रुपये की मांग ठोक दी। इतना ही नहीं, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डर और शर्मिंदगी को हथियार बनाकर “ऑनलाइन उगाही” का धंधा चलाया जा रहा था।
मगर इस बार मामला किसी मजबूर शिकार से नहीं… सीधे कानून से टकरा गया।
पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और शाहजहांनाबाद थाने पहुँचकर पूरी दास्तान पुलिस को सुना दी। फिर क्या था… भोपाल पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और डिजिटल सुरागों का ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी पंजाब तक जाकर भी बच नहीं पाया।
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने जनाब का ऐसा “इस्तकबाल” किया कि ट्रेन का सफ़र सीधे हिरासत में बदल गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में आरोपी की मां भी शामिल थी। अब मां-बेटे की जोड़ी पुलिस रिमांड में बैठकर अपने “मोहब्बती कारोबार” का हिसाब दे रही है।
जो तीन लाख की डिमांड कर रहे थे, अब खुद सवालों के कटघरे में खड़े हैं।
यह मामला सिर्फ़ एक धोखाधड़ी नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी सबक है जो रिश्तों, भरोसे और इज़्ज़त को ब्लैकमेलिंग का ज़रिया समझ बैठते हैं।
याद रखिए…
इश्क़ के नाम पर अगर धोखे की दुकान सजाओगे,
तो बारात नहीं… पुलिस की गाड़ी दरवाज़े तक ज़रूर पहुँचेगी।
