Skip to content

तरण पुष्कर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्विमिंग के दौरान साइलेंट अटैक, 68 वर्षीय सदस्य की मौत |

CPR से कुछ देर लौटी सांस, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; 15 साल से थे क्लब के सदस्य |

भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां स्विमिंग के दौरान 68 वर्षीय संजय त्यागी को अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद स्विमिंग ट्रेनर और पुलिसकर्मी लोकेश जोशी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उन्हें सीपीआर दिया, जिससे कुछ समय के लिए उनकी सांस वापस आ गई।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी ने मिलकर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की और संजय त्यागी को अस्पताल ले जाया जाने लगा। हालांकि, रास्ते में ही उनकी हालत फिर बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि संजय त्यागी पिछले करीब 15 वर्षों से तरण पुष्कर के नियमित सदस्य थे और रोजाना यहां स्विमिंग करने आते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।

यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता और सतर्कता की अहमियत को उजागर करती है।

News By – आजम लाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *