
प्रतिष्ठित अस्पताल की पोल खुली, गंदगी के बीच रहने को मजबूर मरीजों के परिजन |
राजधानी के एम्स भोपाल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। ICU में चूहों के मिलने के बाद अब वार्डों और NICU के बाहर कॉकरोचों का आतंक देखा जा रहा है। मरीजों के परिजन, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, गंदगी भरे माहौल में रहने को मजबूर हैं।

आरोप है कि अस्पताल में सामान्य सफाई तो होती है, लेकिन कॉकरोच जैसी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी अनदेखी कैसे हो रही है।
News By – आजम लाला