लंबी लाइनों के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी पर ब्लैक में बिक्री और ओवरचार्जिंग के आरोप
नरेला के करोंद क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि नंबर लगाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलता, जबकि ब्लैक में ₹2500 तक बेचा जा रहा है। एजेंसी पर ₹910 की टंकी ₹1200 में देने के आरोप भी लगे हैं।
महिलाओं ने यह सवाल भी उठाया कि जब आम लोगों को गैस नहीं मिल रही, तो होटल्स को रोज कई घरेलू सिलेंडर आसानी से कैसे मिल रहे हैं। प्रशासन से इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की गई है
न्यूज बाय – आजम लाला