Skip to content

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को सांसद पप्पू यादव का चैलेंज, ‘औकात है तो…’

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सांसद पप्पू यादव ने बड़ा हमला किया है. बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को सांसद पप्पू यादव पूर्णिया में मीडिया से बात कर रहे थे. पप्पू यादव ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं हिमंत बिस्वा सरमा को, औकात है तो पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लो, जहां बोलो मैं आने को तैयार हूं.

पप्पू यादव ने कहा, “जिस तरह से हिमंत बिस्वा सरमा ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाली दी है… पूरे भारत की बेटी को गाली दी है… हर जाति-धर्म की बेटी को गाली दी है… दलितों को गाली दी है… पागल कहा है. उससे बड़ा महान डकैत भारत के इतिहास में पैदा नहीं हुआ. उस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.”

पप्पू यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा को दुनिया का सबसे बड़ा चोर बताया. एक लाख करोड़ चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि है हिम्मत तो गौरव गोगोई को गिरफ्तार करके दिखाओ, हाथ लगाकर देख लो, जिस दिन हाथ लगाए खून की नदियां बहेंगी.”

यह भी पढ़ें- CM पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने कर दी बड़ी मांग, ‘हम लोग चाहते हैं…’

पप्पू यादव ने क्यों किया हमला?

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर कहा है, “उम्र का असर है, खरगे जी पगला गए हैं…” इसके बाद ही पप्पू यादव का बयान आया है. 

गौरतलब हो कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उनकी पत्नी के पास तीन पासपोर्ट होने का दावा किया गया है. भ्रष्टाचार का मुद्दा भी शामिल है.

दूसरी ओर सांसद पप्पू यादव ने मक्का और मखाना किसानों के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. साफ तौर पर कहा कि मक्का और मखाना किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी हैं, जिसके खिलाफ अब सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ी जाएगी.

पप्पू यादव ने घोषणा की कि 13 अप्रैल से पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी गेट पर सात दिनों का धरना-प्रदर्शन शुरू होगा. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध, खासकर रेप, हत्या और छात्रावासों में बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण के मामलों पर भी गहरी चिंता जताई. 

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने बिहार को बताया था गरीब राज्य, अब तेज प्रताप ने दी नसीहत, जानिए क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *