भोपाल में गैस एजेंसी के खिलाफ बड़ा आरोप: जानवी गैस एजेंसी पर काला बज़ारी का आरोप |
भोपाल में जानवी गैस एजेंसी के खिलाफ कांग्रेस पार्षद मोहम्मद रियाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एजेंसी ब्लैक में गैस सिलेंडर बेच रही है, जिससे शहर में गैस की किल्लत हो रही है।
पार्षद रियाज ने बताया कि 300 सिलेंडर की गाड़ी में 50 सिलेंडर भरे हुए मिले, बाकी 250 सिलेंडर खाली मिले। उन्होंने कहा कि एजेंसी उपभोक्ताओं को गैस टंकी नहीं दे रही है, जिससे उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बुकिंग होने के बाद भी एक महीने तक टंकी नहीं आती है।
पार्षद रियाज ने आरोप लगाया कि जानवी गैस एजेंसी होटलों को गैस सिलेंडर दुगनी कीमतों में बेच रही है। उन्होंने कहा कि खाद्यविभाग को होटलों की जांच करनी चाहिए, जहां लाल टंकी दिखाई दे रही है।
पार्षद रियाज ने मांग की है कि जानवी गैस एजेंसी की जांच की जाए और उसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि एजेंसी की इस काला बंजारी से शहर के लोगों को परेशानी हो रही है।
न्यूज़ बाय
आज़म लाला
