18 वर्षीय चंदू की संदिग्ध मौत के बाद परिवार का फूटा गुस्सा, इलाज और निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
भोपाल के अवधपुरी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में 18 वर्षीय युवक चंदू की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि इलाज और निगरानी में भारी लापरवाही हुई, जबकि केंद्र की ओर से समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस जांच कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या यह सिर्फ आत्महत्या का मामला है या सिस्टम की बड़ी लापरवाही?
NEWS BY : AAZAM LALA
