कैथल, 22 मई 2026 महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कैथल शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।
थाली बजाओ आंदोलन कार्यकर्ताओं ने खाली थाली और चम्मच बजाकर रसोई गैस ₹1200 और पेट्रोल ₹102/लीटर का विरोध किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बिना तेल के कच्ची सब्जियां दिखाकर चूल्हा नहीं जल रहा का संदेश दिया। डिग्री दिखाओ’ प्रदर्शन बेरोजगार युवाओं ने BA, MA, BTech की डिग्रियां हाथ में लेकर डिग्री है, नौकरी नहीं के नारे लगाए।
ज्ञापन में नई मांग DC को सौंपे ज्ञापन में मनरेगा में 200 दिन काम और शहरी बेरोजगारी भत्ता ₹3500/माह की मांग जोड़ी गई। गुहला कच्चा तेल महंगा था फिर भी दाम कंट्रोल थे अब क्यों नहीं वहीं प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने महंगाई पाठशाला लगाई। सुरजेवाला ने सब्जी मंडी में जाकर आम लोगों को बताया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रु से घटाकर 3 रु करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही किसानों को मनरेगा के फायदे समझ आए।
खाली थाली, खाली जेब’ – कैथल में कांग्रेस ने बजाई महंगाई की घंटी |
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
