देहरादून के VIP इलाके राजपुर रोड पर परिवहन विभाग ने छापा मारकर फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से हजारों अवैध प्लेट, प्रेस मशीन, HSRP के नकली होलोग्राम और डाई जब्त हुई हैं। ये मामला छोटा नहीं – फर्जी नंबर प्लेट मतलब चोरी की गाड़ी, हिट-एंड-रन, सुपारी किलिंग और आतंकी मूवमेंट सब आसान। सवाल बड़ा है: RTO ऑफिस से 500 मीटर दूर इतनी बड़ी फैक्ट्री चल रही थी, तो सिस्टम सो रहा था या शामिल था? राजपुर रोड पर मंत्रियों-अफसरों के घर हैं, वहां ये धंधा सुरक्षा में सेंध है। विभाग की कार्रवाई चर्चा में है क्योंकि पहली बार ‘बड़ी मछली’ पकड़ी गई है। पर असली टेस्ट अब है –
- जब्त प्लेटों के सीरियल से पता चलेगा कितनी गाड़ियां फर्जी नंबर पर दौड़ रही हैं |
- RTO के किस बाबू ने इन्हें एंट्री दी |
- सिर्फ सामान जब्त होगा या गैंगस्टर एक्ट लगेगा? क्योंकि जब तक डर नहीं बैठेगा, तब तक कल कोई और राजपुर रोड पर नई दुकान खोल लेगा।
फिलहाल देहरादून वाले चेक कर लें – कहीं आपकी गाड़ी का नंबर भी तो कॉपी नहीं हो गया?
न्यूज़ बाय
Sabiha khan
