नई दिल्ली: 45°C की कड़कती धूप। में दिल्ली के जखीरा इलाके में पानी का संकट गहरा गया है। टैंकरों के भरोसे चल रहे इलाके में जनता पानी की लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है।
जमीनी हालात:
सुबह 4 बजे से लाइन महिलाएं-बुजुर्ग मटके-बाल्टी लेकर टैंकर का इंतजार कर रहे। एक-एक बूंद के लिए घंटों धूप में खड़े। होना पड़ रहा।
बच्चे-बुजुर्ग बेहाल: पानी न मिलने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक। के केस बढ़े। स्थानीय डिस्पेंसरी में मरीजों की भीड़। टैंकर माफिया एक्टिव। आरोप है कि प्राइवेट टैंकर 2000- 3000 रुपये में पानी बेच रहे। गरीब बस्तियों तक सरकारी टैंकर नहीं पहुंच रहे।
स्थानीय RWA ने वाटर ATM शुरू किया है। 10 रुपये में 20 लीटर RO पानी , पर डिमांड के आगे सप्लाई कम पड़ रही। स्कूल के बच्चे अब पानी बचाओ’ पोस्टर बनाकर जागरूकता फैला रहे।
प्रशासन का जवाब:
दिल्ली जल बोर्ड। का कहना है पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आई है। 48 घंटे में सप्लाई नॉर्मल करने का दावा। वाटर इमरजेंसी हेल्पलाइन 1916 जारी की गई।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
