न्यूज़ बाय : रज़ा लाला ख़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौर्वे दौरा लगातार चर्चा में बना हुआ है पहले नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का PM मोदी से पूछा गया सवाल सुर्खियों में रहा और अब एक नौर्वेजियन अख़बार में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर छपा एक कार्टून विवाद की वजह बन गया है इस कार्टून की सोशल मीडिया पर जम कर चर्चा हो रही है और आलोचना भी जिस अख़बार की बात हो रही है उसका नाम है आफ्टन पोस्टन इसे नौर्वे के सबसे बड़े और प्रभावशाली अख़बारों में गिना जाता है PM मोदी की नौर्वे यात्रा के दौरान इस अख़बार ने एक कार्टून प्रकाशित किया इस कार्टून में प्रधानमंत्री मोदी को सपेरे की रूप में दिखाया गया था वहीं पेट्रोल पंप के पाइप को सांप की तरह दर्शाया गया यह कार्टून एक ओपीनियन लेक के साथ छापा गया था जिसकी हेडलाइन थी एक चालाक और थोड़ा खीज दिलाने वाला आदमी इस तस्वीर के सामने आने के बाद भारत में ऑनलाइन कड़ी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं कई लोगों ने इस कार्टून को नसलवादी बताया। कुछ यूजर्स ने कहा ये उस आपनेवेशिक सोच की याद ताज़ा करता हुआ दिख रहा है जिसमें पश्चिमी मीडिया भारत को लंबे अरसे तक पिछड़ा दिखाने की कोशिश करता आ रहा है।
द हिंदू ग्रुप के पत्रकार और चीन मामलों के जानकार अनन्त कृष्णन ने अपने एक्स अकाउंट हैंडल पर लिखा ये मैने यह कार्टून मैंने जिसे गलती से किसी सस्ते टेबलोइट का समझा था। वो दरसल नौर्वे के सबसे बड़े अख़बार आफ्टन पोस्टन में प्रकाशित हुआ है जिसे पेपर ओफ रिकॉर्ड भी कहा जाता है ये कथित रूप से श्रेष्ट पत्रकारिता मानकों की छवी के लिए कोई अच्छा उदहारण नहीं है।
वहीं वरिष्ट पत्रकार आदित्य राज कॉल ने अपने एक्स अकाउंट हैंडल पर लिखा चौंकाने वाला, नसलवादी, अपमान जनक।
