मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department, भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मिश्रित और अस्थिर मौसम दर्ज किया गया।
सागर संभाग के कुछ हिस्सों में वर्षा हुई, जबकि ग्वालियर, रीवा और जबलपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान छिंदवाड़ा, खजुराहो और नौगांव में लू का प्रभाव रहा। वहीं उज्जैन, रीवा, सतना और खजुराहो में गर्म रात दर्ज की गई, जबकि उमरिया में तीव्र गर्म रात्रि रही। तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। शहडोल संभाग में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3 डिग्री से अधिक ऊपर रहा। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हिट वेब को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है सागर संभाग में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा |
NEWS BY : SABIHA KHAN
