कानपुर देहात, 22 मई 2026: कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों ने देर रात बिजली न आने से नाराज होकर कैंपस में धरना दे दिया। हंगामा और नारेबाजी रात 1 बजे तक जारी रही। गर्मी से परेशान कुछ छात्र जमीन पर ही लेट गए।
12 घंटे से ब्लैकआउट। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में सुबह से बिजली गुल थी। इन्वर्टर भी जवाब दे गया। 44°C की गर्मी में पढ़ाई और नींद दोनों बर्बाद हुई।
एग्जाम का डर फाइनल ईयर के प्रैक्टिकल। सिर पर हैं। छात्रों ने कहा, बिना लाइट के लैब प्रैक्टिस कैसे करें। कूलर- पंखा बंद, किताबों से हवा कर रहे हैं।
प्रशासन आया हरकत में 2 बजे रात प्रिंसिपल। मौके पर पहुंचे। जेनरेटर चलवाया और 24 घंटे में फॉल्ट ठीक करने का अश्वासन दिया छात्रों ने मोबाइल टॉर्च जलाकर ‘कैंडल मार्च’ निकाला और डॉक्टर बनाएंगे या मरीज’ के नारे लगाए। एक छात्रा ने बताया कि हॉस्टल की मेस में खाना भी खराब हो गया। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि अगर 48 घंटे में स्थायी समाधान नहीं हुआ तो OPD बंद करेंगे।
बिजली विभाग का पक्ष JE ने बताया ओवरलोड से ट्रांसफॉर्मर जला था। नया ट्रांसफॉर्मर सुबह तक लगा दिया जाएगा। न लाइट, न नींद’ – भविष्य के डॉक्टर सड़क पर, गर्मी में बेहाल | बिजली गुल, फ्यूज हुए मेडिकल छात्र: कानपुर देहात में रातभर धरना प्रदर्शन करते हुए गर्मी में निंद और पढ़ाई भी बर्बाद।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
