Arvind Kejriwal ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर से करोड़ों रुपये की नकदी, हीरे और आभूषण गायब हो गए हैं, लेकिन अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
केजरीवाल ने कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 200 करोड़ रुपये नकद और कई बक्सों में रखे हीरे-जवाहरात चोरी हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और न ही केंद्रीय जांच एजेंसियों ने कोई कार्रवाई की।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आम मामलों में तुरंत जांच शुरू करने वाली एजेंसियां इस मामले में खामोश क्यों हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार और संबंधित एजेंसियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
