7 मई 2026: शहर में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एक साथ दो और कार्रवाई की है। एक तरफ फूड सेफ्टी विभाग ने गंदगी में कुल्फी बनते पकड़े पर एक फैक्ट्री को सील कर दिया, वहीं दुसरी तरफ चंदननगर थाना पुलिस ने MD ड्रग्स के साथ आरोपी को पकड़ा |
कुल्फी फैक्ट्री पर कार्रवाई –
फैक्ट्री में भारी गंदगी के बीच कुल्फी तैयार हो रही थी। एक्सपायरी डेट का दूध, सिंथेटिक रंग और बर्फ की सिल्लियों का इस्तेमाल हो रहा था कार्रवाई मौके से 800 किलो कुल्फी और कच्चा माल जप्त कर नष्ट किया।FSSAI लाइसेंस न होने पर फैक्ट्री को तत्काल बंद करवा दिया गया।
MD ड्रग्स के साथ आरोपी गफ्तार –
चंदानगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नागदा निवासी 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।
TI का बयान: “इंदौर कौन नशा मुक्त बनाने के लिए ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। माता पिता भी बच्चों पर ध्यान दे आपके बच्चों की सुरक्षा आप के हाथ है |
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
