भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री माननीय श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी के जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नवाब खान साहब के नेतृत्व में राजधानी भोपाल के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं, उद्योगपतियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पहार, गुलदस्ता एवं मिठाई भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर नवाब खान साहब ने कहा कि श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी द्वारा सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रदेश के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके विभाग की विभिन्न योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत ने विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में चल रही “शांति, पानी और स्कूल” जैसी जनहितकारी पहलों तथा “सीएम राइज संदीपनि स्कूल” योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश के बच्चों को आधुनिक शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया गया तथा प्रदेश और राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।
