भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार केविरूद्ध कठोर कार्यावही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधे श गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03,04 भोपाल श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए आरोपी से 70 लीटर अवैध शराब के जप्त करने मे सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस कार्यवाही :- दिनाँक 28.04.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि घोडा नक्कास पर एक व्यक्ति जो अवैध शराब लेकर बेच रहा है उक्त सूचना पर हमराह स्टाफ घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चंचल साहू पिता कमलकिशोर साहू उम्र 30 साल निवासी म.न. 78 गली न. 01 घोड़ा नक्काश थाना हनुमानगंज भोपाल का होना बताया जिसके कब्जे से 70 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 72480 रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 197/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः – चंचल साहू पिता कमलकिशोर साहू उम्र 30 साल निवासी म.न. 78 गली न. 01 घोड़ा नक्काश थाना हनुमानगंज भोपाल |
आरोपी का आपराधिक रिकार्डः- 1.अप क्र .639/14 धारा 294,324,452.506,34 भादवि (थाना-हनुमानगंज ) 2.अप.क्र 664/20 धारा 294,323,506 भादवि (थाना हनुमानगंज) ,3.अप क्र 441/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट (थाना छोला मंदिर) अप क्र 197/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट (थाना हनुमानगंज)
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि शिवलाल वर्मा, प्रआर 974 उपेन्द्र बघेल, प्रआर 2837 रामकृपाल मीणा, आर 2297 घर्मेद्र गुर्जर आर 4077 अमित शाह ,आरक्षक 4267 धनंजय भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।
NEWS BY : ZAHID KHAN
