News by Azam lala✍️✍️
A. R. Rahman के भेल दशहरा मैदान में हुए कॉन्सर्ट की रंगीन शाम कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। भारी भीड़ और शोर-ओ-गुल के बीच मोबाइल चोरों ने ऐसा हाथ साफ किया कि करीब 20 मोबाइल फोन ग़ायब हो गए, जिनमें 5 कीमती आईफोन भी शामिल बताए जा रहे हैं।
कॉन्सर्ट की धुनें थमीं तो कई लोगों के हाथों से उनके मोबाइल भी जा चुके थे। वहीं रचना नगर इलाके में एक युवक से लगभग 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल झपट लिए जाने की खबर सामने आई है।
मामले की शिकायत Govindpura Police Station में दर्ज कराई गई है। पुलिस अब CEIR पोर्टल के जरिए चोरी हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही कोई फोन ऑन होगा या उसमें नया सिम डाला जाएगा, सिस्टम फौरन अलर्ट जारी करेगा और लोकेशन का सुराग मिल सकेगा।
पुलिस का कहना है कि भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने वाले मोबाइल चोर ज्यादा दिन कानून की नजरों से बच नहीं पाएंगे।
