News by Imtiaz khan
भोपाल की सरज़मीं एक बार फिर नौजवानों की कामयाबी से रोशन हुई, जब मध्य प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप 2026 (आर्म रेसलिंग) में शहर के उभरते खिलाड़ियों ने Gold, Silver और Bronze मेडल हासिल कर अपने हुनर, ताक़त और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया।
ये सिर्फ़ मेडल नहीं थे, बल्कि उन अनगिनत पसीनों, मेहनतों और ख़्वाबों की जीत थी, जो इन नौजवानों ने दिन-रात की मशक्कत से हक़ीक़त में बदले।
जिस्मानी ताक़त के इस खेल में भोपाल के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों, तो कामयाबी कदम चूमती है।
इन्हीं फ़तहयाब खिलाड़ियों के इस्तकबाल के लिए एक ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा. आतिफ़ आरिफ़ अकील साहब ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि शहर के नौजवान जिस तरह खेलों में आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरे भोपाल के लिए फ़ख्र और खुशी की बात है।
इस मौके पर आरिफ़ अकील यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष नबील असलम भी मौजूद रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नौजवानों की यही मेहनत और लगन आने वाले
