मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मरीज के परिजन डॉक्टर से बहस करते नजर आ रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि मरीज को पैरालिसिस अटैक आया था और उसकी हालत गंभीर थी। जब वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टर को पूरी स्थिति बताई, तो डॉक्टर ने कथित तौर पर इलाज करने से मना कर दिया और प्राइवेट अस्पताल ले जाने की बात कही।
इस बात को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों का कहना है कि वीडियो वायरल करने का मकसद ऐसे व्यवहार को सामने लाना है।
फिलहाल मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
