भोपाल के जम्बूरी मैदान में शौर्य यात्रा कार्यक्रम का आयोजन,, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नर्मदा टाइगर के नाम से प्रसिद्ध राजा हिरदेशाह लोधी की पुण्यतिथि पर याद किया जा रहा हे,, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मप्र सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल, कई विधायक और लोधी और जनजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए,,
भोपाल में आयोजित शौर्य यात्रा कार्यक्रम में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती,, कार्यक्रम में हिरदेशाह के वंशज, मंत्री धर्मेंद्र शाह लोधी, भी शामिल।
सीएम मोहन यादव का संबोधन :राजा हिरदेशाह के शौर्य दिवस पर पूरे प्रदेश से हर समाज के लोग यहां आए सभी का अभिनंदन करता हूं। जीवन में जन्म एक बार मिलता है पर जो जीवन को धन्य करे जो वो हिरदेशाह कहलाता है |
राजा हिरदेशाह ने अकेले अपना संकल्प 1842 से लिया संकल्प 1857 तक पूरा किया हमारे लिए सौभाग्य की बात है | हम सबकी पहचान बनी हिरदेशाह जी का बलिदानहमें ऐसे विरासत पर गर्व है।
जो संघर्षों से लड़ना जानता है वही आगे बढ़ता है | राजा हिरदेशाह जी ने अंग्रेजों को छठी का दूध याद दिला दिया में घोषणा करता हूं उनके जीवन को पाठयक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा सागर में हमने रानी अवन्तिबाई के नाम पर कॉलेज बनायाक्योंकि उनका योगदान स्मरणीय रहा है। स्टेट युनिवर्सिटी बनाने का काम हमारी सरकार ने किया।
हमारी सरकार के माध्यम से हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। किसानों को लेकर कृषि वर्ष बना रहे हैं। में घोषणा करता हूं राजा हिरदेशाह के जीवन पर शोध कराया जाएगा | हमारी सरकार के माध्यम से प्रत्येक जिले में गीता भवन बनाने का काम चल रह रहा है |
जाहिद खान की रिपोर्ट
