राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित मास्टर लाल सिंह अस्पताल के पास संचालित हिमालय नाम की शराब दुकान एक बार फिर सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। आरोप है कि देर रात शटर बंद होने के बाद भी दुकान की छोटी खिड़की से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क किनारे खुलेआम पैगबाजी, हुड़दंग और गाली-गलौज से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। अस्पताल के आसपास होने के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
तस्वीरों में भी साफ नजर आ रहा है कि बंद शटर के बीच बनी खिड़की से संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि शाहजहानाबाद पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले में कार्रवाई करते हैं या फिर खिड़की सिस्टम यूं ही रातभर चलता रहेगा।
