सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Batwara 1947’ का दमदार टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र में 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की भयावह तस्वीर दिखाई गई है, जहां चारों तरफ हिंसा, आगजनी, बिखरी लाशें और चीख-पुकार का मंजर नजर आता है। इस तबाही के बीच सनी देओल का किरदार साहस, बलिदान और इंसानियत की उम्मीद बनकर उभरता दिखाई देता है।
फिल्म का निर्माण Aamir Khan के प्रोडक्शन हाउस ने किया है, जबकि निर्देशन Rajkumar Santoshi ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ Preity Zinta, Shabana Azmi, Ali Fazal, Karan Deol और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म पहले ‘लाहौर 1947’ के नाम से बनाई जा रही थी, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया। फिल्म की कहानी विभाजन के दौर में इंसानी जज्बे, संघर्ष और साहस को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
सोशल मीडिया पर टीज़र को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई फैंस इसे सनी देओल और राजकुमार संतोषी की यादगार जोड़ी की एक और बड़ी फिल्म मान रहे हैं।
