कोर हेरिटेज संस्था द्वारा आज भारत भवन में ‘शिवकालीन ऐतिहासिक शस्त्रास्त्रे प्रदर्शन’ का भव्य आयोजन किया गया।
वरिष्ठ शोधकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ।
प्रदर्शनी की मुख्य बातें:
- छत्रपति शिवाजी महाराज के काल की दुर्लभ तलवारें, कटार, भाले, ढाल, बख्तर और तोपों के मॉडल प्रदर्शित किए गए।
- प्रत्येक शस्त्र के ऐतिहासिक महत्व, निर्माण तकनीक और युद्ध में उपयोग की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
- शिवकालीन किलों के रक्षा तंत्र और गुरिल्ला युद्ध नीति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य युवाओं को मराठा साम्राज्य के शौर्य और स्वदेशी हथियार निर्माण कला से जोड़ना है। बड़ी संख्या में छात्रों, NCC कैडेट्स, इतिहास प्रेमियों और नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कोर हेरिटेज ने घोषणा की कि यह प्रदर्शनी अगले 3 दिनों तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी। संस्था भविष्य में महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी ऐसी प्रदर्शनियां लगाएगी।
पंकज कुमार उइके
न्यूज़ 100
