FIFA World Cup 2026 का आगाज आज मेक्सिको सिटी के एस्टादियो एज़्टेका स्टेडियम से होगा। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों में खेले जाएंगे। फाइनल 39 दिन बाद न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा।
भारतीय दर्शक उद्घाटन मैच 12 जून को रात 12:30 बजे DD Sports और DD Free Dish पर मुफ्त में देख सकेंगे। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण भी फ्री रहेगा, जबकि पूरे टूर्नामेंट की कवरेज सब्सक्रिप्शन आधारित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
यह विश्व कप खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह दिग्गज खिलाड़ियों जैसे लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुका मोड्रिच का आखिरी विश्व कप हो सकता है। वहीं, 32 से बढ़ाकर 48 टीमों का किया गया विस्तार टूर्नामेंट का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
