News by Azam lala
धार शहर के मांडव नाका क्षेत्र में मंगलवार को वाहन जांच के दौरान शुरू हुआ विवा द देखते ही देखते सड़क पर हंगामे में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस द्वारा बाइक सवार से कागज़ात मांगने के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद माहौल गरमा गया।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि युवक और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए। घटना के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप भी लगे हैं। मौके पर मौजूद महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल मंगलवार की यह घटना आज सोशल मीडिया की सुर्खिया बन चुकी है | लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे है क्या हर समय आम नागरिक ही गलत होता है कानून का पालन करवाना एक बात है मगर अभद्र भाषा का प्रयोग क्या आम आदमी सम्मान का पात्र नहीं अधिकारी जांच कर रहे है देखना है जांच में कसूरवार किसे ठहराया जाता है |
एक बेटी ओर पत्नी उस आदमी को जिसने ड्यूटी आफिसर पर हाथ उठाया या उस ड्यूटी आफिसर पर जिसने अभद्र भाषा का प्रयोग कर आम आदमी को हाथ उठाने पर मजबूर कर दिया किसी ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर पर हाथ उठाना जुर्म है अगर आपके साथ कोई अभद्रता हुई तो आप उच्य अधिकारी से शिकायत कर सकते थे कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए ऑन ड्यूटी पुलिस जो आम लोगों के झगड़ो के बीच समन्वय बनाकर झगड़ा खत्म करती है वो खुद आम लोगों से झगड़ा करे तो क्या कहने
दोनों कसूरवार या एक ये तो आने वाला समय बताएगा |

