News By Aazam Lala ✍️✍️
शहर में अमन-ओ-अमान बिगाड़ने वाले बदमाशों के लिए इन दिनों Hanumanganj थाना पुलिस किसी काल से कम साबित नहीं हो रही।
एक के बाद एक लगातार कार्रवाइयों ने अपराधियों के बीच खौफ़ का माहौल पैदा कर दिया है।
चाहे मामला मादक पदार्थों की तस्करी का हो, चोरी की वारदातों का, अड़ीबाज़ी का या फिर लड़ाई-झगड़े का — थाना हनुमान गंज पुलिस का साफ़ पैगाम है कि अपराध करने वालों की जगह अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगी।
इस सख़्त रवैये के पीछे Avdhesh Singh Bhadoria की कड़ी निगरानी और अपराधियों के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति को वजह माना जा रहा है।
थाना प्रभारी ने इलाके के बदमाशों और गुंडा तत्वों पर शिकंजा कसते हुए साफ़ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इसी कड़ी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ Sajjanabad थाना क्षेत्र की गुंडा लिस्ट में शामिल कुख्यात बदमाश नसीम ने दो अलग-अलग जगहों पर लोगों पर छुरी से हमला कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि आरोपी नसीम पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है और इलाके में छुरी दिखाकर लोगों को डराना, अड़ीबाज़ी करना और दहशत कायम रखना उसकी पुरानी आदत रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी अक्सर आम नागरिकों को धमकाकर अपना रौब जमाने की कोशिश करता था। मगर इस बार उसका यही दुस्साहस उसे भारी पड़ गया। थाना हनुमान गंज क्षेत्र में एक व्यक्ति से अड़ीबाज़ी और उस पर छुरी से हमला करने की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुँची, पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
Madhya Pradesh Police की टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और चंद घंटों के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई ने इलाके के लोगों में भरोसा पैदा किया है, वहीं बदमाशों के बीच ये संदेश भी साफ़ कर दिया है कि अब अपराध करके बच निकलना आसान नहीं होगा। शहर में कानून का इकबाल बुलंद रखने के लिए थाना हनुमान गंज पुलिस लगातार मुस्तैदी से मैदान में डटी हुई है। और यही वजह है कि अपराधियों के चेहरे पर खौफ़ और आम जनता के दिल में सुकून दिखाई देने लगा है।
