न्यूज बाय : अनुराधा दुबे
आदिवासी हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार के शासन में ग्राम जैतपुरी के ग्रामीणों के साथ वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मारपीट। अभद्रता और आतंक का माहौल बनाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन-पट्टे के विवाद में बिना नोटिस घरों में घुसकर महिलाओं-बुजुर्गों से बदसलूकी की गई। बच्चों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने इसे जल-जंगल-जमीन पर हमला बताया।
विपक्ष ने कहा- नारों में आदिवासी प्रेम, जमीन पर लात-घूंसे । कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं और दोषियों पर FIR की मांग कर रहे हैं। क्यों की इस तरह से मारपीट करने का किसी को हक नहीं है आरोपीयों को सजा मिलना चाहिए।
