जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में 70 जज आज सुबह 9 बजे साइकिल से कोर्ट के लिए निकले। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए यह अनोखा अभियान चलाया गया। हाईकोर्ट जस्टिस राजेश चौहान ने डालीबाग आवास से हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया।
क्या रहा खास ई-रिक्शा वाले जज भी जिन्हें साइकिल चलानी नहीं आती थी वे ई-रिक्शा से कोर्ट पहुंचे। कई वकील भी साइकिल ई – रिक्शा पर आए। PM की अपील से प्रेरणा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह ने बताया कि यह PM मोदी की ईंधन बचत अपील से प्रेरित है। हर महीने ऐसा अभियान चलाने की तैयारी है।
कोर्ट परिसर में ‘नो व्हीकल डे का बोर्ड लगा। रजिस्ट्रार ने बताया कि अगले महीने से हर शुक्रवार को स्टाफ भी साइकिल से आएगा। पेट्रोल बचत से सालाना 12 लाख रुपये बचेंगे – जिसे कोर्ट में सोलर पैनल लगाने में खर्च किया जाएगा। हथौड़ा चलाने वाले हाथों में हैंडल’ – जजों ने पैडल मारकर दिया ग्रीन सिग्नल।
न्यूज बाय
अनुराधा दुबे
