एतिहाद एयरवेज़ ने अबू धाबी में कार्यरत अपने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक बर्खास्त करने और उन्हें महज 48 घंटों के भीतर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छोड़ने का आदेश देने की खबरें सामने आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कर्मचारियों को सेवा से हटाते समय किसी सामान्य मानव संसाधन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसके बजाय, उन्हें कथित तौर पर सीधे आव्रजन अधिकारियों के सामने बुलाया गया और दो दिनों के भीतर देश से बाहर जाने का फरमान सुना दिया गया।
बताया जा रहा है कि इन प्रभावित कर्मचारियों में कई ऐसे अनुभवी लोग भी शामिल हैं जो लंबे समय से एयरलाइन के साथ जुड़े हुए थे।
अचानक मिली इस सूचना और बेहद कम समय की समयसीमा के कारण इन कर्मचारियों को अपनी यात्रा व्यवस्था करने और निजी मामलों को सुलझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एतिहाद एयरवेज की ओर से इस सख्त कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है, जिससे इस कदम के पीछे के ठोस कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।
न्यूज़ बाय
रज़ा लाला ख़ान
दैनिक आकाश मेल
