Skip to content

…तो इसलिए नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की हुई तैयारी? BJP ने अब जाकर बताया!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत जल्द सीएम के पद से इस्तीफा देंगे. बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. जब पहली बार नीतीश कुमार ने इस संबंध में एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसके बारे में बताया था कि वे राज्यसभा जा रहे हैं तो उनके कई शुभचिंतक रोने लगे थे. मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने की अपील करने लगे थे. विपक्ष के नेताओं का कहना था कि बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार यह कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी की ओर से पहली बार इस पर चौंकाने वाला बयान आया है.

शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने जब बीजेपी के एमएलसी हरि सहनी से पूछा कि चर्चा है नीतीश कुमार नाराज हैं इसलिए गुरुवार को ही वह दिल्ली से पटना आ गए. इस पर उन्होंने कहा कि लोगों को लग रहा है, लेकिन नीतीश कुमार के मन में जो उनकी मंशा थी वह पूरी हो गई. किसने कह दिया कि नाराज हैं? कितने दिनों से कह रहे थे कि हम चारों सदनों का मेंबर बनना चाहते हैं. अब जब बने हैं तो शपथ ग्रहण हुआ. सभी जगह से बधाई मिल रही है.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर भी हो सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री? खबर से सियासी गलियारे में मची खलबली!

…तो इसलिए हटाए जाने का बना प्लान?

इसके बाद हरि सहनी ने उदाहरण देते हुए नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से हटने का कारण बताया. कहा, “केले के पेड़ को संभालने के लिए बांस लगाया जाता है. समय पर केले को काट लिया जाता है तो वह उपयोगी साबित होता है नहीं तो पेड़ से पक-पक कर गिरता है. इससे बढ़िया है कि समय पर काट लिया जाए. अभी उनकी (नीतीश कुमार) प्रतिष्ठा को एनडीए गठबंधन ने सहेज कर रख दिया है, यह बड़ी बात है. नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. लोग क्या कहते हैं इस विषय पर चर्चा नहीं होना चाहिए.

हरि सहनी के दिए गए उदाहरण से तो यही लग रहा है कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने लायक नहीं थे. वह सहारे पर चल रहे थे. तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर जैसे नेता भी कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं. अब बीजेपी नेता की ओर से आए इस तरह के बयान पर देखना होगा कि जेडीयू की क्या प्रतिक्रिया आती है.

यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी या कोई और? बिहार के अगले CM पर BJP नेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘कभी कभी अनुमान…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *