सोना करीब ₹800 सस्ता, चांदी में ₹1700 तक की गिरावट; सुबह के कारोबार में दोनों धातुओं पर दबाव
नई दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोने के दाम में करीब ₹800 की कमी आई, जिससे कीमत ₹1,52,766 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करती नजर आई। कारोबार की शुरुआत में सोना ₹1,52,685 पर खुला और ₹1,52,561 तक नीचे गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी गई, जो सुबह 9:15 बजे के करीब ₹1,020 की गिरावट के साथ ₹2,42,748 पर ट्रेड कर रही थी। बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों और व्यापारियों की नजरें आगे के रुझान पर टिकी हैं।
न्यूज बाय – आजम लाला